फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस से बचने के लिए ई-रिक्शा चालक ने नगर निगम कर्मी को किया गुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम की ओर से ई-रिक्शा के लाइसेंस जारी करने के लिए गांधी पार्क में शिविर लगाया गया है। निगम कर्मियों द्वारा कुछ ई-रिक्शा चालकों को स्वयं शिविर तक लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। बुधवार को नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी जितेंद्र कुमार एक ई- रिक्शा चालक को अग्रसेन चौक से शिविर तक ला रहे थे। लेकिन ई-रिक्शा चालक लाइसेंस से बचने के लिए नगर निगम कर्मी के साथ शिविर में पहुंचने की बजाय उन्हें बाजार में घुमाता रहा। आखिर में उसे पीएसी 31वीं वाहिनी तक ले गया। इस पर निगम कर्मी ने कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी से इसकी शिकायत की। कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक पर अभद्रता का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा ने ई-रिक्शा को सीज कर दिया। बुधवार को शिविर में 18 लाइसेंस बनाए गए। अब तक कुल 586 ई-रिक्शा के लाइसेंस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें