फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डयूटी से गायब दो कांस्टेबल किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच सीओ को सौंप एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन रतूड़ा में तैनात आरक्षी अरुणदीप व आरक्षी गौरव कुमार लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे थे। ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए उनके घर के पते पर नोटिस भी भेजे गए, लेकिन दोनों कार्मिक ड्यूटी पर लौटने के बजाय रुद्रप्रयाग बाजार में घूमते पाए गए। जिस पर, दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताया कि अनुशासित बल में रहते हुए जिस तरह से कार्मिकों के द्वारा लापरवाही बरती गई, उससे पुलिस की छवि प्रभावित हुई है। उन्होंने सभी प्रकरणों की जांच सीओ को सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें