उखीमठ/रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी/तिलवाड़ा। राष्टीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने यहां के बारे में जानकारियां भी हासिल की।
ऊखीमठ ब्लाक के जीआईसी दैड़ा के 111 सदस्यीय दल ने शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर का भ्रमण किया। यहां छात्र-छात्राओं ने दल प्रभारी केसी गार्ग्य एवं सुधा सेमवाल के दिशा-निर्देशन में प्राचीन मंदिर के बारे में जानकारी अर्जित की। स्कूली बच्चों ने मुनी आश्रम को भी देखा। इधर, जखोली ब्लाक के जीआईसी जवाड़ी के 86 छात्र-छात्राओं और गुप्तकाशी के जीआईसी लमगौंडी के कक्षा 9 व 11 के 101 छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत ने उत्तर भारत में एकमात्र भगवान कार्तिकेय के क्रौंच पर्वत स्थित मंदिर कार्तिक स्वामी का भ्रमण किया। इधर, जखोली ब्लाक के जीआईसी कंडाली के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत बधाणीताल का भ्रमण किया। इस मौके पर शिक्षक भी मौजूद थे।