फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में दिनभर खिली रही चटक धूप, ठंड कम हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में सोमवार को दिनभर चटक धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदिर सहित केदारपुरी में अब भी साढ़े 8 फीट बर्फ मौजूद है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को सुबह से आसमान साफ था। दिनभर चटक धूप खिलने से बीते दो दिनों से यहां ढाई फीट से अधिक बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में अभी भी 8.5 फीट बर्फ मौजूद है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ बिजली सप्लाई बाधित होने से धाम में रह रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि लकड़ी नहीं होने से अलाव की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिससे धूप ढलते ही कमरों में बंद होना पड़ रहा है। आवासीय भवनों की छतों व निर्माण स्थलों पर बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। मौसम के ठीक रहने की स्थिति में अगले दो दिन के बाद पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। धाम में अधिकतम तापमान 12 व न्यूनतम माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें