ऊखीमठ। राजकीय इंटर कालेज दैड़ा का राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भारत स्वच्छता मिशन पर जन जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर मेधावी छात्रा सोनिका व छात्र संतोष सिंह को सम्मानित किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुड्डू में चल रहे शिविर में स्वयंसेवियों ने विद्यालय से कर्णधार होते हुए गांव तक रैली निकाली। इस मौके पर ग्रामीणों को बेटी की महत्ता के बारे में बताया गया। साथ ही गांव के पैदल रास्ते व पेयजल धारे की सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में थानाध्यक्ष होशियार सिंह पंखोली ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशा और मोबाइल उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जीवन में अनुशासन को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि शिविर का समापन 6 फरवरी को होगा। इस मौके पर पुलिस उप निरीक्षक सोनल, महिला कांस्टेबल नीमा, कांस्टेबल शहवान, दिलबर सिंह, बाग सिंहं आदि मौजूद थे।