गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के कविल्ठा गांव में तीन दिवसीय महाकवि कालीदास समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। पहले दिन स्कूली बच्चों ने संस्कृत भाषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महाकवि कालिदास जन्म भू स्मारक समिति कविल्ठा व संस्कृति विभाग के सहयोग से समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत ने नई पीढ़ी से प्राचीन संस्कृति की जानकारी रखते हुए उसके प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। अत्तर सिंह असवाल व विभोर बहुगुणा ने महाकवि कालिदास के जीवन के बारे में बताया। डा. हरिशंकर डिमरी, जगदंबा प्रसाद नौटियाल और डा. नित्यानंद पोखरियाल, समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत व महामंत्री सुरेशानंद गौड़ ने विचार रखे। सरस्वती शिशु मंदिर कोटमा व जीआईसी ऊखीमठ के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रमुख संत लाल शाह, रमेश चंद्र भट्ट, मनवर चौहान, लक्ष्मण सिंह सत्कारी, आनंद तिवारी, अव्वल सिंह राणा, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी, सुरेंद्र सिंह तिंदोरी, एमएस सत्कारी आदि मौजूद थे।