फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसों का भवन हुआ जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। क्यूंजा घाटी के ग्राम पंचायत जयकंडी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसों का भवन बारिश से जमींदोज हो गया। तीन वर्ष पूर्व बनाया गया विद्यालय भवन निर्माणाधीन जाबरी-जयकंडी मोटर मार्ग की कटिंग के बाद से अति संवेदनशील हो गया था। हालांकि स्कूल भवन की स्थिति को देखते हुए कक्षाओं का संचालन पंचायत भवन में किया जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार रात्रि को हुई तेज बारिश से स्कूल भवन का एक हिस्सा देर रात को ही ढह गया था। जबकि कुछ हिस्सा सोमवार को ध्वस्त हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई नहीं रहा। जून माह से भवन दरारों से पटने लगा था। जुलाई माह में बमुश्किल यहां कक्षाएं संचालित की गई, लेकिन दिनोंदिन गंभीर होती स्थिति को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के बाद विद्यालय का संचालन पंचायत भवन में कर दिया गया था। यहां एक छोटे से कमरे में पांच कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्राम प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी ने बताया कि जाबरी-जयकंडी मोटर मार्ग की कटिंग शुरू होने से भवन खतरे की जद में आया था। मशीन से की गई कटिंग से विद्यालय भवन पर जगह-जगह दरारें आने लगी थी। इधर, प्रधानाध्यापिका नेहा सयाना ने बताया कि वर्तमान शिक्षण सत्र में 17 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। घटना के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रशासन व शिक्षा विभाग से जल्द स्कूल भवन के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें