फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग नगर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था हुई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में संचालित वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को अस्थायी तौर पर खत्म कर दिया है। अब, छोटे वाहनों को केदारनाथ तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि चमोली जनपद से आने वाली बसें व अन्य भारी वाहन पूर्व की भांति बाईपास से होकर ही गुजरेंगे। उन्होंने व्यवस्था के संचालन में मिले सहयोग के प्रति सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र सहित जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगे भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बताया कि सितंबर माह से जैसे ही यात्रा पुन: बढ़ेगी वन-वे ट्रैफिक के बारे में सोचा जाएगा। केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा के शुरू होते ही नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई थी। इसके तहत यात्रा से लौटने वाले वाहनों को जवाड़ी बाईपास से भेजा जा रहा था। यहां तक कि बाजार में जाम से बचने के लिए छोटे वाहनों को भी प्रात:8 बजे के बाद से शाम 7 बजे तक बाईपास से भेजा जा रहा था। स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी इस व्यवस्था का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें