फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुश्ते ध्वस्त, डीएम ने जांच बिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गंगतल-रामपुर के बीच नव निर्मित दो बड़े पुस्ते ध्वस्त हो गए। इसके साथ ही यहां पर हाईवे काफी संवेदनशील हो गया है। मौके का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मंगेश घिल्डियाल नाराजगी जताते हुए एनएच के ईई, एई और जेई से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

बरसात से गंगतल व रामपुर के बीच हाईवे पर दो पुस्ते मानसून से पूर्व ही ध्वस्त होने गए हैं। इन पुस्तों का निर्माण दो माह पूर्व हुआ था। डीएम ने ध्वस्त पुस्तों को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पुस्ता ध्वस्त होने के कारणों की जांच के लिए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एमएस परमार को जांच सौंपी हैं। कहा कि अगर, पुस्ता निर्माण में अनियमितता पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एनएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के ईई टीएस गुसाई, साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल, सहायक अभियंता अनिल बिष्ट, आशीष बहुगुणा, अजय, प्रिसं आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर डीएम ने अधिकारियों के साथ तिलवाड़ा में बन रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को डिजायन के मुताबिक कार्य करने और डिजायन के दस्तावेज लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें