अगस्त्यमुनि। बाल श्रमिक दिवस के अवसर पर गबनी गांव परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीनीयर) संजय सिंह ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिविर में बाल श्रमिक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रमिक संबंधी सभी नियम कानूनों के बारे में अवगत कराया। वहीं उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का एकमात्र उद्देश्य सबके लिए न्याय है। इस मौके पर तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, सीआर पुरुकास्ता, सहायक प्रबंधक नवीन भारद्वाज, अमित राय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर मौजूद थे।