फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन 110 मरीज पहुंचे

Sun, 05 Jul 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दूसरे दिन कुल 110 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इस दौरान 45 एक्स-रे, 11 ईसीजी, 26 हड्डी रोग, 14 बाल रोग, 16 ईएनटी, 22 नेत्र रोग, 32 स्त्री व प्रसूति रोग व 27 निशुल्क ब्लड टेस्ट किए गए। विभिन्न विभागों में कुल 166 जांचें संपन्न हुईं। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अक्षिता ममगाईं ने बताया कि शिविर में दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर के अंतिम दिन भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमा असवाल, लैब टेक्नीशियन अमरीप सिद्दीकी, काउंसलर जयदीप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें