फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फाटा के पास धंसी सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना गड्डा

Sun, 05 Jul 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि के समय बना रहता है दुर्घटना का खतरा
विज्ञापन

फाटा। रुद्रप्रयाग सोनप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग का फाटा के निकट सड़क का एक हिस्सा धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क धंसने से यहां गहरा गड्डा बन गया है जिससे इस मार्ग पर आवाजाही करना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरनाक बना हुआ है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थान पर अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा रात के समय गड्डा स्पष्ट नहीं दिखाई देने के कारण सोनप्रयाग से फाटा की ओर आने व जाने वाले दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने ने इसे जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि संबंधित स्थान पर लगातार जमीन धंस रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षतिग्रस्त हिस्से पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पहले चरण में मौके पर बैरिकेडिंग और रस्सियां लगाकर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें