ऊखीमठ। जन शिविर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लॉक ऊखीमठ की ग्राम पंचायत डूंगर सेमला में जनसंवाद एवं जनता दरबार का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करना है। संवाद