फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बंद रहा 108 आपातकालीन सेवाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले में सभी 108 आपातकालीन सेवा व खुशियों की सवारी का संचालन तीसरे दिन भी ठप रहा। आपातकालीन सेवाओं के बंद होने से मरीजों व तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, 108 के मीडिया प्रभारी साकेत पुरोहित ने बताया कि 108 व खुशियों की सवारी में कार्य कर रहे 717 कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक सेवा समाप्ति के नोटिस दिए गए है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान समय में रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, जखोली, बसुकेदार, सोनप्रयाग में संचालित होने वाले 108 व दो खुशियों की सवारी का संचालन तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ है। आकस्मिक सेवाओं का संचालन बंद होने का असर दूर दराज क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। गंभीर रुप से बीमार लोगों व उनके परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जिला चिकित्सालय की बात करें तो वर्तमान समय में चिकित्सालय में एकमात्र एंबुलेंस ही है। जिसके जरिए ही मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। कर्मचारियों को मार्च से वेतन व बिलों के भुगतान नहीं हुए है। कर्मचारी विगत लंबे समय से सरकार व शासन से नई सेवा में समायोजन करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन किसी ने उनकी बात तक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें