शांतिपुरी। हंस फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या हाईस्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 265 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. मुकेश निगम की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को आंख, शुगर, एनीमिया व लिवर से संबंधित रोगों के बारे में सलाह दी और दवाएं भी दीं। शिविर में कन्या विद्यालय की छात्राओं के अलावा राप्रावि प्रथम व द्वितीय के बच्चों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। वहां प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता, फार्मासिस्ट चेतराम सिंह, लैब टेक्नीशियन अजीत यादव, एएनएम वर्षा रानी, भगत कोरंगा, प्रेमा बोहरा, श्रद्वा पांडे, रीता मेहता आदि थीं।