रुद्रपुर। सिंचाई विभाग की मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रेवती जोशी और एसोसिएशन के कुमाऊं उपाध्यक्ष विशन गिरी की देखरेख में चुनाव कराया गया। चुनाव में आनंद सिंह को शाखा अध्यक्ष, आनंद सिंह नेगी को संरक्षक, योगेश चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार को सचिव व सचेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।