फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखोली ब्लाक के स्वीली, सेम और डुंगरी के ग्रामीणों ने भरी आंदोलन की हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के भरदार पट्टी के स्वीली गांव के लिए स्वीकृत दरमोला-डुंग्री व सेम-डुंग्री मोटर मार्ग समेत अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जनांदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यहां आयोजित प्रेेसवार्ता में सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णानंद डिमरी ने कहा कि जिला मुख्यालय से मात्र 12 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत डुंग्री व राजस्व गांव स्वली व सेम, राज्य निर्माण के बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। ग्रामीण मीलों की दूरी पैदल नापने को मजबूर हैं। कई बार के आंदोलनों के बाद वर्ष 2012-13 में जिला योजना में सेम-डुंग्री व 2018 में दरमोला-डुंग्री मार्ग की स्वीकृत हुआ था। निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई द्वारा सर्वेक्षण के बाद निर्माण के लिए 2.86 करोड़ रुपए स्वीकृत भी किए गए। लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने जीआईसी स्वीली के नए भवन निर्माण व शिक्षकों के पदों की पूर्ति की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। डिमरी ने वर्ष 2015 में पेयजल निगम द्वारा 58.95 रुपए की लागत से स्वीली-डुग्री-दरमोला पेयजल योजना बनाई गई। लेकिन इस योजना से पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने योजना निर्माण की जांच की मांग करते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल समस्या का जल्द निराकरण नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ जनांदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर प्रधान मीना रावत, पूर्व प्रधान हर्षवर्धन डिमरी, बलवीर सिंह, बृजमोहन डिमरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें