रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस टीम बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने काशीपुर रोड से रुद्रपुर की ओर बाइक पर आ रहे दो युवकों को चेकिंग के लिए रोका। युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली तो युवकों के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम जोएब खान और उदित यादव निवासीगण भदईपुरा बताया। पुलिस ने बाइक सीज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।