फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मतदाताओं को दी ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस के गांवों में मतदाताओं को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन व वोटर वेरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि 22 जनवरी को प्रथम चरण में अखोडी, मचकण्डी, भणज, नगरासू, भटगांव, घोलतीर, मरोड़ा, डोभ, बीना में, 23 को तेवड़ी, कोंथा, डुंग्री, किणजाणी, जसोली, कोदिमा, कोटमल्ला, कोटतल्ला, खरकोट, मोला, तोरियाल, क्वाली, 24 जनवरी केड़ामल्ला, केड़ातल्ला, चुन्नी मंगोली, लदोली, तोलगांव, घिरोली, देउली, घुड़साल, रामपुर, गंगतल, बैंजी, डांगी, गुनाऊं गांव में मतदाताओं को ईवीएम व वीपीपैट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 जनवरी को संसारी, सरस्वती विद्यामंदिर व प्राथमिक विद्यालय ऊखीमठ सहित तिलवाड़ा, मैठाणा छतोली, गीडभुतेर, भैंसगांव, सांदर, पीडब्लूडी वार्ड, संगम बाजार, बेलनी और माई की मढ़ी में मतदाताओं को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें