फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर में उतराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी आईशा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। 27 दिसंबर को भुवनेश्वर (उडीसा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में कन्या हाईस्कूल ऊखीमठ की कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा आईशा उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा के द्वारा उत्तराखंड के आंचलिक क्षेत्रों में भेड़ पालन एक स्वाभिमान पूर्ण आजीविका पर मॉडल तैयार किया गया है, जिसे ब्लाक से राज्य स्तर पर भरपूर सराहना मिल चुकी है। सोमवार को छात्रा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के डंगवाड़ी गांव निवासी धीरेंद्र सिंह नेगी की पुत्री आईशा पढ़ाई के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहती है। जूनियर स्तर पर भी विज्ञान मेला/प्रदर्शनी में छात्रा ने कई विषयों पर मॉडल तैयार किए हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता भंडारी ने बताया कि छात्रा 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2018में मुख्य विषय स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के तहत उप विषय समाज संस्कृति एवं आजीविका के अंतर्गत छात्रा द्वारा उत्तराखंड के आंचलिक क्षेत्रों में भेड़ पालन एक स्वाभिमान पूर्ण आजीविका को लेकर मॉडल तैयार किया गया है। मॉडल को ब्लाक व जनपद में प्रथम स्थान मिला था। राज्य स्तर पर इसे सराहा गया और नेशनल के लिए चयनित किया गया। सहायक शिक्षिका आशा बंगवाल, संतोष बिष्ट, ज्योतसना, खंड शिक्षाधिकारी रवि कुमार ने कहा छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें