रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग की 12 हजार आबादी दूषित पानी का सेवन कर रही है। जलसंस्थान द्वारा पुनाड़ गदेरे से की जा रही जलापूर्ति के साथ इन दिनों नलों से कूड़ा-कचरा और कीड़े-मकोड़े भी आ रहे है। नगर क्षेत्र के लिए वर्तमान में प्रतिदिन करीब 25 लाख लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन बरसात के चार माह को छोड़ दें तो 18 लाख लीटर से अधिक पानी नहीं मिल पा रहा है, जो पानी मिल भी रहा है, वह भी दूषित है। क्योंकि जलसंस्थान द्वारा योजना के स्रोत पर बने चैंबर और स्टोर टैंक पर आज तक फिल्टर नहीं लगाया गया है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि पुनाड़ गदेरा योजना के स्रोत और स्टोर टैंक पर फिल्टर लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि शासन से इसे स्वीकृति मिल जाएगी।