अगस्त्यमुनि। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने पीआरडी जवानों को वर्षभर रोजगार देने की मांग की। संगठन का कहना है कि शासन/प्रशासन के सभी कार्यों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें मात्र अल्प समय के लिए रोजगार दिया जाता है। उन्होंने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन भारती ने कहा कि पीआरडी जवान आपदा, पुलिस ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी समेत अन्य कार्यों में रेगुलर पुलिस के साथ पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते है, लेकिन पीआरडी जवानों को वर्ष में मात्र तीन से चार माह का ही रोजगार दिया जाता है। अल्प समय के रोजगार के चलते उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने पीआरडी जवानों को वर्षभर रोजगार देकर समय पर वेतन भुगतान करने, जवानों को आउटसोर्सिंग से विद्यालयों व अन्य विभागों में संविदा पर रखने की मांग की। ज्ञापन में भरत बैरवाण, गीता पंवार, शबाना समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।