फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी मंदिर में विकास कार्यो में अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कार्तिक स्वामी मंदिर में लाखों की लागत से हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता और मंदिर में प्राचीन पाषाणों को खंडित करने के विरोध में लक्ष्मण सिंह नेगी बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन करेंगे। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और केंद्रीय पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजा। लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में विकास कार्य पर लगभग चार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही वाप्कोश की ओर से 25 लाख रुपये से अतिरिक्त कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन इन सभी कार्यों में निर्माणदायी संस्थाओं की ओर से अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने एक माह में मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की अन्यथा वह भूख हड़ताल व आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें