फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय समस्याओं के निकारण को होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति ने क्षेत्र के लिए स्वीकृत सड़क, पेयजल लाइनों के निर्माण नहीं होने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर रोष जताया है। उन्होंने लंबित योजनाओं का निर्माण जल्द शुरू नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ तहसील व जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तैला-सिलगढ़ पेयजल योजना और लस्तर वाया सिंचाई नहर के पूरा नहीं बनने से क्षेत्रीय काश्तकारों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जैली-मरगांव-तैला और मवाणगांव-बंदरतोली मार्ग को मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से जोड़ने और सूर्यप्रयाग-मुसाढुंग मार्ग के प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग भी की। निर्णय लिया गया कि जल्द एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की स्थितियों से अवगत कराएगा। इस मौके पर महाबीर कैंतुरा, कृपाल सिंह पंवार, कमल सिंह रावत, मगनानंद भट्ट, महामंत्री दीपक रावत समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें