फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बाईपास व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम ने ऑल वेदर मार्ग के तहत बाईपास व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर हो रहे कटिंग व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था आरजीबी के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम मंगेश घिल्डियाल एनएच व आरजीबी के अधिकारियों के साथ जवाड़ी-जगतोली बाईपास व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां डीएम ने स्वयं हाईवे पर चल रहे चौड़ीकरण को नापा, जिसमें उन्हें हाईवे का एक समान चौड़ीकरण नहीं मिला। जबकि बाईपास पर सड़क निर्माण में काला पौड़ गांव का रास्ता ध्वस्त हो गया था, जिसे ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान हाईवे निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे आरजीबी के इंजीनियरों से जब मानकों की जानकारी मांगी गई तो वे कोई उत्तर नहीं दे पाए। जिस पर डीएम ने आरजेबी को एनएच के अधिकारियों को संज्ञान में लेकर ही निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। हाईवे निर्माण में उन्होंने गुणवत्ता बनाये रखने पर भी जोर दिया। इस मौके पर एनएच के ईई जेके त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर देवानंद, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल, सहायक अभियंता एनएच अनिल बिष्ट व आरजीबी बिल्डवैल के इंजीनियर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें