फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सिलगढ़ महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा/जखोली। राजकीय इंटर कालेज तैला के परिसर में आयोजित दो दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन महिला व युवक मंगल दलों के लोक संस्कृति पर आधारित गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान नंदा देवी की विदाई के मंचन ने सबको भावुक कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जखोली की ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सिलगढ़ सहित पूरे क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर पतंजलि परिवार की ओर से बीरा फरस्वाण के दिशा-निर्देशन में नंदा देवी की विदाई नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया गया। महिला मंगल दल जखनोली, तैला व धारकोट महिला मंगल दल ने झुमेलो, चौंफला और थड्या आदि लोकनृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव में संस्कृति विभाग की टीम ने गढ़-कुमाऊंनी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। समिति ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर एसडीएम देवमूर्ति यादव, तहसीलदार शालिनी मौर्य, जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा, कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर पंवार, संयोजक कृपाल सिंह पंवार, वीर सिंह रावत, ओपी बहुगुणा और ग्राम प्रधान शिवदेई देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें