फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों को लेकर ठेकेदारों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारनाथ लोक निर्माण ठेकेदार संघ का 5 सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन 8वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर ठेकेदारों ने शासन, प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं का कहना था कि बीते 1 नवंबर से क्रमिक अनशन चल रहा है, लेकिन अभी तक शासन, प्रशासन के आला अधिकारियों सहित सत्तापक्ष के सक्षम जनप्रतिनिधियों ने उनकी सुध नहीं ली है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी कार्यदायी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ई-टेंडरिंग की गई है, जिससे छोटे ठेकेदार बेरोजगार हो रहे हैं। धरना पर बैठने वालों में दामोदर अंथवाल, बांकेलाल, उदय लाल, गमथू लाल व राजकुमार तिवारी मौजूद थे। संरक्षक कुलदीप कंडारी व अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा चार दिन पूर्व रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया था, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सभा के उपरांत उप जिलाधिकारी के माध्यम से ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा, जिसमें त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें