फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी जखोली में आपातकालीन सेवाएं रही बंद, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। सीएचसी जखोली में वेतन की मांग को लेकर डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रही, जिस कारण अस्पताल पहुंचे मरीजों व तीमारदारों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज अस्पताल के सात डाक्टर व 45 पैरा मेडिकल कर्मचारी बीते मंगलवार से हड़ताल पर हैं। कहना है कि सील ग्रुप ऑफ नर्सिंग बरेली को वेतन भुगतान को लेकर कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कर्मचारियों की सुध नहीं ली गई है। चिकित्सालय के प्रबंधक भरत सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी सूचनाएं प्रबंधक संस्था सील ग्रुप को भेज दी गई है, लेकिन अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। कहा कि जब तक कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं होता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, चिकित्सालय में आपातकालीन सेवाएं बंद होने से लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय या फिर अन्यत्र जाना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें