फोटो
रुद्रप्रयाग। जिला अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में 1008 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के अंतिम दिन बुधवार को 391 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। तीन दिनों में कुल 287 एक्स-रे, 212 अल्ट्रासाउंड, 403 लैब जांच, 23 टीबी स्क्रीनिंग, 217 प्रसव पूर्व जांच, 15 माहवारी स्वच्छता काउंसलिंग की गई। साथ ही 14 लोगों ने रक्तदान किया और 99 आभा आईडी बनाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत जुलाई के दूसरे पखवाड़े में पांच विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद