फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 10 पदाधिकारी निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने व भितरघात के मामले में हाईकमान ने दस पदाधिकारियों को पद से मुक्त कर दिया। साथ ही प्राथमिकता सदस्यता खत्म कर छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी व प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के लिए हाईकमान ने जिला महामंत्री कालीचरण रावत, चैन सिंह रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री नीरज डंगवाल, सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसाईं, जिला सचिव भारत भूषण कठैत, मकर वैरवाण, विक्रम नेगी और सुनील नौटियाल को उनके पद से मुक्त करने के साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर निष्कासित कर दिया है। कहा कि इन लोगों ने सीधे तौर पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करते हुए भितरघात किया है, जो माफी लायक नहीं है। कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की गई है। साथ ही आगे भी जांच की जा रही है, जिसके आधार उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें