केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र की ओर से गणेशनगर में स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक संतोष बत्र्वाल ने योग के महत्व और स्वस्थ जीवन में योग की उपयोगिता के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत जरूरी है। कार्यशाला में टीबी रोग के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर दिनेश प्रसाद, उमेद सिंह गुसाईं, यशवीर सिंह रावत, जगदीश सिंह रावत, कुलदीप रावत, जगमोहन नौटियाल, सुमित नेगी और राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।