फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर ऊद गांव निवासी हिमांशु कुमार पदार्था स्थित पतंजलि फैक्टरी में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव स्थित सत्संग भवन के पास पहुंचा तो उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। घायल को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायल को सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें