गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मालवीय चौक के पास स्थित एक चाय की दुकान से बाइक सवार युवक मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मोहनपुरा निवासी सोनम रावत मंगलवार को मालवीय चौक के पास स्थित अपनी दुकान पर आई थी। सोनम रावत का मोबाइल फोन दुकान के काउंटर पर रखा था। तभी एक अज्ञात युवक दुकान पर आया। उसने एक फ्रूटी खरीदी और मुंह में लगाकर मौका देखते ही काउंटर से मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। मोबाइल फोन चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में बाइक सवार चोर बड़ी ही तेजी से फ्रूटी मुंह में लगाए हुए बाइक पर बैठकर फरार होता हुआ नजर आ रहा है। सोनम रावत ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।