पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहेडेकी निवासी अनमोल और वंश निवासी बेहेडेकी सैदाबाद व भोला निवासी गांव मौलना बृहस्पतिवार शाम किसी काम से झबरेड़ा जा रहे थे। जैसे ही वह खजूरी मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, घायल वंश और भोला का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।