फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर थाना क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के कांठ निवासी सत्यम (22) कलियर क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सत्यम कंपनी में कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक वह काम करते समय मशीन की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कंपनी में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटना की जानकारी ली। एसएसआई आमिर खान ने बताया कि मृत युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें