मंगलवार सुबह वह गांव के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन पर अकेला ही पहुंच गया। इसी दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर पुलिस चौकी का होना पाया गया। झबरेड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि युवक अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था और उसने पॉलिटेक्निक का सिविल से डिप्लोमा किया हुआ था। फिलहाल वह प्लंबर का काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद इकलौते बेटे का शव मंगलवार दोपहर बाद गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। शुरुआती जांच में पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।