फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला

विज्ञापन
लक्सर में मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के रुड़की तिराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई से देश और प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

तेल की कीमतों सहित अन्य सामानों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को लक्सर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए पदाधिकारियों ने कस्बे के रुड़की तिराहे पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार तेल की कीमतों के अलावा अन्य सामानों में भी वृद्धि की जा रही है। इसकी वजह से गरीब जनता पूरी तरह से त्रस्त है। केंद्र व राज्य सरकार को आमजन से कोई सरोकार नहीं है। देश की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले किसानों की भी केंद्र सरकार को कोई चिंता नहीं है। डेढ़ माह से जनपद के खाद गोदामों पर यूरिया और डाई खत्म पड़ी हुई है, लेकिन कोई इसे लेकर गंभीर नहीं है। इसकी वजह से किसानों को अपनी फसल तैयार करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर गुस्सा जाहिर किया। हंगामा प्रदर्शन करने व पुतला फूंकने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अखिल पंवार, रजत चौधरी, अंशुल चौधरी, शेखर सैनी, लोकेश, सूरज व जसवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें