वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस से उलझ गए। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। वहां दोनों का चालान कर दिया गया। भगवानपुर पुलिस ग्राम पुहाना के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोक लिया। बाइक के कागजात दिखाने को कहा गया। किसी बात को लेकर दोनों युवक चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से उलझ गए। इस पर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। वहां दोनों युवकों का चालान कर दिया गया।