फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कर्मचारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कर्मचारी ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार शिव तोमर (25) निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में नौकरी करता था। वह रुड़की के सुभाषनगर में दो दोस्तों के साथ किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी लेकर शादी के लिए लड़की देखने घर गया था। सोमवार को ही वह घर से रुड़की वापस आया था। उसके दो दोस्त सोमवार शाम ड्यूटी से वापस आए तो शिव को फंदे से लटका देखा। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पापा मुझे माफ करना और मेरी मौत के बाद दोस्तों को परेशान मत करना समेत अन्य जानकारी लिखी है। साथ ही लिखा है कि वह परेशान चल रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें