फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मकान से चोरी में युवक दबोचा, नकदी व जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार:
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। मकान के अंदर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रुहालकी दयालपुर निवासी योगेंद्र सिंह के घर में घुसकर चोरों ने शुक्रवार की रात नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए थेे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इस बीच एक संदिग्ध युवक कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की रात पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि चोरी में अरविंद उर्फ झोग्गा निवासी रुहालकी दयालपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से एक चेन, एक जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी बिछुए, पांच सिक्के, एक बिल्ला और एक लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें