फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गांव लौट रहे युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर से गांव लौट रहे युवक की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के सिर पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि छह जुलाई की शाम को वह लक्सर से अपने गांव सेठपुर लौट रहे थे। इस बीच पहले से रास्ते पर मौजूद आरोपी आदि, निक्की, सुमित व हिमांशु निवासी ग्राम सेठपुर ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने उनके सिर से तमंचा सटा दिया और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी प्रकार वह आरोपियों से छूटकर घर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें