फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आपसी विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के मुटकाबाद गांव निवासी रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि 22 अक्तूबर को सुबह के समय आरोपी विशाल उर्फ पोमान, अश्वनी, अरविंद, सूरज व चांद और मनजीत लाठी, डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह घर के बाहर आया तो आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर के भीतर भागा।



आरोपी पीछा करते हुए उसके घर में घुस आए और घर में मौजूद पुत्र पुनीत पर कुल्हाड़ी से हमला कर कर दिया। हमले में पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें