पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक काे गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान हरिद्वार मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को देख उन्होंने उसे रोक लिया। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नौशाद निवासी ग्राम जियापोता बताया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।