पुलिस ने एक गांव से 19 साल की युवती के लापता होने के मामले में गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया गया है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि 19 साल की बहन 28 जून 2026 को दोपहर 2 बजे घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। उसका आज तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अब पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद युवती की गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर युवती के बारे में ठोस जानकारी जुटाने के प्रयास किए जाएंगे।