फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मकान का पिछला हिस्सा भरभराकर गिरा, दूधमुंही बच्ची समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी का कटाव होने से एक पक्के मकान का पिछला हिस्सा लिंटर समेत भरभराकर गिर गया। हादसे में चार माह की दुधमुंही बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तीन घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला मिरासियान निवासी शाहनवाज पुत्र झंडू ने करीब छह माह पहले रुड़की-लक्सर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास नई कॉलोनी में यह मकान खरीदा था। करीब एक माह पहले वह परिवार सहित नए घर में रहने आए थे। गृह प्रवेश की खुशी में नौ जुलाई को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें डोईवाला, बिहारीगढ़, खजूरवाला समेत कई स्थानों से रिश्तेदार पहुंचे थे।
शुक्रवार को लगातार बारिश होने के कारण मेहमानों को वापस नहीं भेजा गया। मकान की पिछली दीवार के पीछे करीब 15 फीट गहरा खेत होने से बारिश के पानी के कारण मिट्टी का कटाव हो गया। शुक्रवार शाम दीवार में हल्की दरार दिखाई दी जिसे सामान्य समझकर परिवार के लोगों ने वहां मिट्टी डाल दी।
विज्ञापन


रात में जब परिवार और मेहमान सोने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक मकान का पिछला हिस्सा दोनों साइड की दीवारों और लिंटर समेत भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मलबे की चपेट में आकर चार माह की आइशा, 23 वर्षीय साहिस्ता, पांच वर्षीय अल्तमस निवासी टांडा बिहारीगढ़, 75 वर्षीय गरीबनी निवासी डोईवाला, 20 वर्षीय साहिल, 10 वर्षीय फरान समेत सात लोग घायल हो गए।
गनीमत रही कि मकान का अगला हिस्सा सुरक्षित रहा जिससे अन्य लोग समय रहते बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया। हादसे में घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े, चारपाइयां और अन्य घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें