फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाई ओवर पर स्कूटी से जा रही युवती को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। गंभीर अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नगर के सोसायटी मार्ग निवासी संजय कुमार ने तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की दोपहर के समय उनकी बेटी अनु कश्यप स्कूटी से घर आ रही थी। दोपहर करीब 12 बजे वह जब लक्सर फ्लाई ओवर पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से अनु को गंभीर चोट आई। उसके एक पैर में कई हड्डियों में फ्रैक्चर, दूसरे पैर और शरीर के ऊपरी हिस्से में भी गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से उसे हायर सेंट रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें