फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल से घर लौट रहे एक युवक को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मार दी गई। छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक के भाई ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा कलां गांव निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई रामकेश 9 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे शुगर मिल से लौट रहा था। जब वह गोल चैराहे के पास पहुंचा तो यहां पहले से मौजूद आरोपी रितिक निवासी निवासी ग्राम बहादरपुर खादर, पारस निवासी सीमली, लक्सर और एक अज्ञात नकाबपोश ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने गाली - गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। रामकेश ने विरोध किया तो आरोप है कि आरोपी रितिक ने तमंचे से उसे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। घायल होकर वह वहीं गिर पड़ा। लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे और रामकेश को लक्सर के अस्पताल में लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित संबंधित धाराओं मेें प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की विवेचना के साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें