एक युवक गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की ओर से युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर के किच्छा निवासी आयान (18) अपने परिवार के साथ कलियर में करीब दो महीनों से रह रहा है। रविवार को वह गंगनहर घाट पर नहाने गया था। इस दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। आसपास लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह बहकर लापता हो गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। उधर, युवक के डूबकर लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।