पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में अवैध खनन के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन और ओवरलोडिंग में दो वाहनों को सीज कर दिया। नियमों का उल्लंघन करने पर 11 वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूला। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।