फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 20 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की अंतर्गत जौरासी गांव निवासी परवेज दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव में अपनी ससुराल गया था। शनिवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शव को परिजन गांव में लेकर आए। लेकिन शरीर पर कुछ निशान दिखाई देने पर परिजनों को संदेह हुआ। इस पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत कोतवाली रुड़की पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामला यहां का नहीं है। लेकिन परिजनों की शिकायत पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की रिपोर्ट उसी थाने में दर्ज होगी जिस क्षेत्र में मृतक की ससुराल है। उनके द्वारा पीएम रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें